{"_id":"63761faad01ae96fe35b6129","slug":"jammu-kashmir-weather-possibility-of-light-rain-in-some-parts-on-november-19-and-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में 19 और 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में 19 और 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना
Thu, 17 Nov 2022 05:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:19 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में गुरुवार को साफ मौसम के बीच पारे में गिरावट रही। शहर में धूप खिली रही, लेकिन ठंड का भरपूर अहसास हो रहा है। जम्मू समेत कई जिलों में हल्के बादलों के साथ ठंडक बढ़ी है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छाए। इससे पहले बुधवार को यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 23.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 4.4, बटोत में 3.5, कटड़ा में 11.2 और भद्रवाह में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4, पहलगाम में माइनस 2.4, गुलमर्ग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां दिन का पारा 4.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन