फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir Water Queen Bilkis to be judge in Asian Games in china

प्रेरणा : जम्मू-कश्मीर की वॉटर क्वीन बिलकिस एशियाई खेलों में होंगी जज, चीन में होंगे मुकाबले

Sat, 05 Mar 2022 11:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 11:40 AM IST
सार

बिलकिस मीर दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में जज होंगी। इस बार उन्हें चीन में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए जज के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
jammu kashmir Water Queen Bilkis to be judge in Asian Games in china
जम्मू-कश्मीर की वॉटर क्वीन बिलकिस मीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध डल झील से वॉटर क्वीन बिलकिस मीर द्वारा शुरू किया गया सफर अब दुनिया के बेहतरीन खेल आयोजनों तक पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर की 33 वर्षीय बिलकिस मीर एकमात्र भारतीय महिला हैं, जो सितंबर में चीन में होने वाले एशियाई खेलों में जज की भूमिका निभाएगी। वह इससे पहले थाईलैंड के पटाया में एशियाई देशों के ओलंपिक क्वालिफायर राउंड के लिए कयाकिंग और कैनोइंग की जज रह चुकी हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय महिला कयाकिंग और कैनोइंग में एशियाई खेलों में जज नहीं रही हैं। इस पड़ाव तक पहुंचकर बिलकीस ने न केवल जम्मू-कश्मीर का बल्कि पूरे देश का नाम विश्व में रोशन किया है। कश्मीर की वॉटर क्वीन बिलकिस कश्मीरी युवतियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं।

विज्ञापन


बिलकिस श्रीनगर की पहली वाटर स्पोर्ट्स कोच हैं और कश्मीर क्षेत्र की पहली ओलंपिक स्तर की महिला कयाकिंग-कैनोइंग खिलाड़ी भी रही हैं। अब उन्हें चीन में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिए जज के रूप में नियुक्त किया गया है। बिलकिस दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में जज होंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। बिलकिस ने बताया कि वो पिछले 21 साल से कड़ी मेहनत कर रही हैं और एशियाई खेलों के लिए बतौर जज नियुक्ति होना सपने के सच होने जैसा है।
विज्ञापन


1998 में विश्व प्रसिद्ध डल झील से शुरू किया था करियर
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना करियर 1998 में विश्व प्रसिद्ध डल झील से शुरू किया था। वॉटर स्पोर्ट्स में एक दशक तक जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया और विश्व चैंपियनशिप का भी हिस्सा रही हैं। गर्व है कि वह अपने प्रदेश के साथ-साथ अपने देश को भी नाम रोशन कर रही हैं। जब बिलकिस ने खेल करियर की शुरुआत की थी, तब जम्मू-कश्मीर की बहुत कम लड़कियां थीं, जो राज्य के लिए खेल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेहनत का फल हमेशा मिलता है
बिलकिस ने कहा कि लड़कियों को अपने करियर में अधिक बाधाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन मेरा संदेश यह होगा कि मेहनत का फल हमेशा मिलता है। मेहनत करते रहो। जहां चाह है वहां राह है। मैंने खुद से वादा किया था कि मैं इन आयोजनों की निर्णय लेने वाली टीम का हिस्सा ज़रूर बनूंगी। कहा कि ओलंपिक के बाद अगर कोई बड़ा इवेंट होता है, तो वह है एशियाई खेल। आज जम्मू कश्मीर में दो हजार से अधिक छात्र बिलकिस मीर के मार्गदर्शन में जम्मू कश्मीर के वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में कयाकिंग और कैनोइंग का अभ्यास कर रहे हैं। यहां तक कि कश्मीर ने जून 2021 में विश्व प्रसिद्ध डल झील में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय कैंप की मेजबानी की। जम्मू कश्मीर सरकार ने अब कश्मीर में वॉटर  स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय खेल आयोजित करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed