फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir Uniform academic calendar issued Confusion over examinations primary to class 9

समान शैक्षणिक कैलेंडर: प्राइमरी से 9वीं कक्षा तक की परीक्षाओं को लेकर असमंजस

Sat, 03 Sep 2022 01:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 01:20 PM IST
सार

छोटी कक्षाओं की टर्म 2 की परीक्षाएं अक्तूबर में होती हैं और इसके लिए केवल एक महीना बचा है। इसलिए सरकार को इस संबंध में अस्पष्टता को दूर करने के लिए कुछ आदेश या दिशा निर्देश जारी करने चाहिएं।

विज्ञापन
jammu kashmir Uniform academic calendar issued Confusion over examinations primary to class 9
School Srinagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्तमान सत्र से प्रदेश के दोनों संभागों के लिए समान शैक्षणिक कैलेंडर के कार्यान्वयन के लिए जारी आदेश में स्कूलों में छोटी कक्षाओं के लिए परीक्षा और दाखिला प्रक्रिया का उल्लेख नहीं किया गया है। इस कदम ने स्कूलों, अभिभावकों और छात्रों सहित हितधारकों को दुविधा में डाल दिया है।

विज्ञापन


कैलेंडर के तहत जेके बोर्ड कश्मीर और जम्मू संभाग में 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक नियमित परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में आयोजित करेगा। हालांकि, छोटी कक्षाओं के लिए परीक्षा आयोजित करने का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। छोटी कक्षाओं के लिए नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर भी अस्पष्टता है।
विज्ञापन


बता दें कि छोटी कक्षाओं प्राइमरी से 7वीं, 8वीं और 9वीं की टर्म-2 परीक्षाएं अक्तूबर में आयोजित की जाती हैं और नई कक्षाएं नवंबर में शुरू होती हैं। एक निजी स्कूल के एक शिक्षक ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, इन सभी मुद्दों पर आदेश में कोई जिक्र नहीं किया गया है। स्कूलों को यह निर्देश नहीं है कि छोटी कक्षाओं की परीक्षा मार्च में होगी या अक्तूबर में। उन्होंने कहा, छोटी कक्षाओं की टर्म 2 की परीक्षाएं अक्तूबर में होती हैं और इसके लिए केवल एक महीना बचा है। इसलिए सरकार को इस संबंध में अस्पष्टता को दूर करने के लिए कुछ आदेश या दिशा निर्देश जारी करने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हितधारक टर्म-2 परीक्षा आयोजित करने और किंडरगार्टन कक्षाओं के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर दुविधा में हैं, जो आमतौर पर अक्तूबर महीने में होती हैं। एक निजी स्कूल के मालिक ने कहा, कुछ स्कूल पहले से ही किंडरगार्टन कक्षाओं में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, जबकि कुछ इसके लिए सरकारी दिशा-निदेर्शों का इंतजार कर रहे हैं। मार्च में 10वीं और 12वीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षा आयोजित करने के लिए जारी सरकारी आदेश ने छोटी कक्षाओं के लिए इसमें अस्पष्टता के कारण हितधारकों में भ्रम पैदा कर दिया है।

हितधारकों ने कहा कि सरकार को इसमें अस्पष्टता को दूर करने के लिए छोटी कक्षाओं के लिए दिशानिर्देश जारी करने चाहिए थे। एक अन्य स्कूल शिक्षक ने कहा, सभी स्कूलों ने पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है, लेकिन हमें नहीं पता कि परीक्षा कब होगी। सरकार को इसमें अस्पष्टता को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए।

 
छोटी कक्षाओं की परीक्षा के लिए अलग से अधिसूचना जारी होगी

विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सरकार ने कश्मीर के स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक को छोटी कक्षाओं की परीक्षा आयोजित करने के लिए अलग से अधिसूचना जारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसमें अस्पष्टता को दूर करने के लिए आने वाले दिनों में नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारी ने यह भी कहा कि मामला चर्चा में है, जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed