{"_id":"65e6d4f916bca10b610db47c","slug":"jammu-kashmir-tap-water-will-reach-every-house-by-june-seasonal-teachers-will-get-work-for-nine-months-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: जून तक हर घर पहुंचेगा नल से जल, सीजनल शिक्षकों को मिलेगा नौ माह काम, एक्वा पार्क बनाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: जून तक हर घर पहुंचेगा नल से जल, सीजनल शिक्षकों को मिलेगा नौ माह काम, एक्वा पार्क बनाने की घोषणा
Tue, 05 Mar 2024 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:47 PM IST
सार
उप राज्यपाल ने किसानों, गुज्जर-बकरवाल, पहाड़ी समुदाय और अन्य आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के प्रति प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिवद्धता को भी दोहराया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर
- फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सोमवार को तीन बड़ी घोषणाएं कीं। स्कॉस्ट कश्मीर में दो दिवसीय प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी सह बीज मेले के उद्घाटन के अवसर पर एलजी ने कहा कि इस साल जून तक जम्मू-कश्मीर के हर घर में नल से जल पहुंचेगा। मौसमी शिक्षकों की कार्य अवधि 6 से बढ़ाकर 9 महीने की जाएगी और वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत अधिकार अगले दो महीनों में शेष पात्र लाभार्थियों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने किसानों, गुज्जर-बकरवाल, पहाड़ी समुदाय और अन्य आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के प्रति प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिवद्धता को भी दोहराया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने जम्मू-कश्मीर में एक्वा पार्क के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कृषि और संबद्ध क्षेत्र में बदलाव और नवाचार आधारित कृषि स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए उप राज्यपाल प्रशासन की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक मछली बाजार की स्थापना और केंद्र शासित प्रदेश में स्थानीय किसानों और पशुपालकों के लिए आजीविका के अधिक अवसर पैदा करने में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
किसानों के लिए गेम चेंजर बनेगा मछली पालन
एलजी केंद्र शासित प्रदेश के कृषि और संबद्ध क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में सुधार लाने और जम्मू-कश्मीर की क्षमता को खोलने में स्कॉस्ट-कश्मीर की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ज्ञान के आदान-प्रदान, प्रौद्योगिकी प्रसार और बाजार संबंधों के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। हरित और श्वेत क्रांति से लेकर नीली क्रांति तक ठंडे पानी में मत्स्य पालन जम्मू-कश्मीर के मछली पालकों के लिए गेम चेंजर साबित होगा।
केवीके गांदरबल में साइलेज मेकिंग यूनिट का उद्घाटन
सिन्हा ने कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में साइलेज मेकिंग (चारा संरक्षण) यूनिट का उद्घाटन किया। मनोज सिन्हा ने कहा, साइलेज मेकिंग यूनिट चारा संरक्षण और पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के हमारे प्रयासों को दर्शाती है। विविध जलवायु, उपजाऊ भूमि और प्रचुर जल संसाधनों के साथ जम्मू-कश्मीर पशु और मत्स्य पालन के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि सरकार पशुधन बीमा योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड की सुनिश्चितता तय की जा रही है। उप राज्यपाल ने इस मौके पर एक स्टार्ट-अप स्टूडियो का भी अनावरण किया।