{"_id":"651277ead6db67b16a05ab55","slug":"jammu-kashmir-security-forces-in-budgam-four-suspected-terrorists-arrested-along-with-weapons-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, हथियार समेत चार आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, हथियार समेत चार आतंकी गिरफ्तार
Tue, 26 Sep 2023 12:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:05 PM IST
सार
बडगाम में पुलिस, सेना और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने चार संदिग्ध आतंकियों को हथियार और गोला बारूद समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : अर्शिद मीर
विस्तार
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस और सेना को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, सेना और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने यहां चार संदिग्ध आतंकियों को हथियार और गोला बारूद समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर 25-26 सितंबर की मध्यरात्रि को बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में पहले अजीम बशीर वानी को पकड़ा गया। जांच में उसके कब्जे से तीन पिस्तौल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई। इसके बाद उसके बताए जाने पर तीन अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'ऑपरेशन बीरवाह, बडगाम में 25-26 सितंबर की मध्यरात्रि को बीरवाह में भारतीय सेना, पुलिस और एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में चार संदिग्धों को पकड़ा गया। उनके पास से तीन पिस्तौल एवं अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई। मामले में जांच जारी है।'
विज्ञापन