{"_id":"64fda2098f3666bb8707cb9f","slug":"jammu-kashmir-reward-of-rs-10-lakh-on-the-killers-of-lawyer-babar-qadri-sia-issues-notice-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: वकील बाबर कादरी के हत्यारों पर 10 लाख का इनाम, SIA ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: वकील बाबर कादरी के हत्यारों पर 10 लाख का इनाम, SIA ने जारी किया नोटिस
Sun, 10 Sep 2023 04:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:31 PM IST
सार
एसआईए ने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील बाबर कादरी के हत्यारों के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील बाबर कादरी के हत्यारों के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके लिए बाकायदा नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
एसआईए की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि कादरी के हत्यारों के बारे में सूचना देने वालों को 10,00000 रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे। बाबर कादरी निवासी जाहिदपोरा, हवल, श्रीनगर की 24 सितंबर 2020 को उनके आवास पर आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
नोटिस में यह भी बताया गया है कि हत्यारों के बारे में सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस संबंध में मोबाइल, व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सिग्नल नंबर 9103998467 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन