{"_id":"625cfdc61c753768336c97a3","slug":"jammu-kashmir-police-arrested-terrorist-associate-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में एक आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में एक आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Mon, 18 Apr 2022 11:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:27 AM IST
सार
कुपवाड़ा में एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने एक आतंकी मददगार को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आतंकी मददगार के पास से पुलिस ने एक चीनी पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, नौ एमएम की 13 गोलियां और एक मोबाइल फोन समेत गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को हंदवाड़ा के सोनमुल्लाह चौराहे पर सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति उन्हें देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर सुरक्षाबलों ने चौकसी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आतंकियों का मददगार है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उसकी पहचान बशीर अहमद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन