फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Police arrested DSP Sheikh Aadil Mushtaq in Srinagar

श्रीनगर: डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक गिरफ्तार, भ्रष्टाचार और टेरर फंडिंग मामले में एक को बचाने का आरोप

Fri, 22 Sep 2023 02:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 02:05 PM IST
सार

श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी रैंक के अधिकारी को भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Police arrested DSP Sheikh Aadil Mushtaq in Srinagar
DSP Aadil - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को पुलिस स्टेशन नौगाम में दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में पुलिस उपाधीक्षक शेख आदिल को गिरफ्तार किया। श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि एसपी साउथ सिटी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें आरोपी की छह दिन की रिमांड मिल गई है।

विज्ञापन


एक्स पर लिखे पोस्ट में पुलिस ने कहा, 17वीं आईआरपी के डीएसपी आदिल मुश्ताक को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए और आईपीसी की धारा 167, 193,201,210,218,221 के तहत गिरफ्तार किया गया। दक्षिण शहर के एसपी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी को जांच सौंपी गई है। सूत्रों का कहना है कि टेरर फंडिंग मामलेम में डीएसपी पर एक आरोपी को बचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीएसपी शेख आदिल 2015 बैच के केपीएस अधिकारी हैं, जो पुलिस में आने के बाद 11 दिसंबर 2016 को तब सुर्खियों में आए थे, जब वह जम्मू संभाग के उधमपुर में तैनात थे। उन्होंने कश्मीर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की गाड़ी से काली फिल्म उतरवाई थी। इसके बाद सेना के एक चालक के खिलाफ कार्रवाई की। इतना ही नहीं वर्ष 2020 में श्रीनगर शहर में एक वॉल ऑफ काइंडनेस की स्थापना की, जहां गरीब और जरूरतमंदों के लिए लोग कपड़े रखते थे। श्रीनगर में डीएसपी ट्रैफिक के पद पर होने के समय दबंग अंदाज में होने के चलते वह काफी चर्चा में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed