{"_id":"60009c3e8ebc3e2e53620a0f","slug":"jammu-kashmir-news-winter-breaks-the-25-year-record-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः घाटी में टूट रहे हैं सर्दी के रिकॉर्ड, फिर आ सकता है बर्फबारी का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः घाटी में टूट रहे हैं सर्दी के रिकॉर्ड, फिर आ सकता है बर्फबारी का दौर
Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
सार
- जम चुकी डल झील में बच्चे व युवा खेल रहे क्रिकेट
- श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह हाईवे पर बर्फबारी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में ठंड ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीनगर में बुधवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात बीती है। पारा शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे जा चुका है। इससे पहले वर्ष 1995 में पारा माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। डल झील जम गई हैं। यहां बच्चे व युवा क्रिकेट खेल रहे हैं। घाटी के अन्य हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ दी हैं।
विज्ञापन
घाटी में दिन में धूप खिलने से जो बर्फ पिघलती है वही पानी शाम ढलने के बाद शीशे की एक चादर में तब्दील हो जाता है, जिसपर पैदल चलना या फिर वाहनों का चलना काफी मुश्किल हो जाता है। पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन कोहरा होने के कारण फिसलते हैं। वाटर सप्लाई की पाइप जम गई है और घरों में सप्लाई बाधित हुई है।
विज्ञापन
कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 11.1 और माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम शोपियां जिले में पारा रिकॉर्ड किया गया, यहां पारा शून्य से 12.9 डिग्री नीचे लुढ़क गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में रात के तापमान में सुधार आने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, जिससे रात के समय के तापमान में हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है। 19 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी का एक और दौर भी आ सकता है।
श्रीनगर में एक सदी का न्यूनतम तापमान
1893 -14.4 (डिग्री में)
1991 -11.3
1995 -8.3
2012 -7.8
न्यूनतम तापमान (डिग्री में)
श्रीनगर -8.4
पहलगाम -11.1
गुलमर्ग -7.0
काजीगुंड -6.7
कुपवाड़ा -6.7
कोकरनाग -10.3
डल झील में लोगों को पैदल न जाने की हिदायत
श्रीनगर डीसी शाहिद चौधरी ने जम चुकी डल झील में लोगों को पैदल न जाने की हिदायत दी है। इसे खतरे की श्रेणी में रखा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया है।
कोहरे के साथ जम्मू की शुरुआत
जम्मू में पिछले कई दिनों से सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। दिन में धूप खिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं से ठंड का भरपूर एहसास हो रहा है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 16.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।