फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: बडगाम में जिला लेवल इम्प्लीमेंटेशन कमेटी ने मिशन युवा के 231 मामलों को दी मंजूरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
बड़गाम। बडगाम में जिला लेवल इम्प्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक बुधवार को डीसी अथर आमिर खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट द्वारा सत्यापित मिशन युवा योजना के तहत 231 आवेदनों को मंजूरी दी गई। बैठक में मिशन युवा पहल के तहत युवा उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की समीक्षा की गई। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को वित्तीय सहायता, संस्थागत सहयोग और क्षमता निर्माण के अवसर प्रदान कर उद्यमिता को बढ़ावा देना है ताकि वे स्थायी कारोबार स्थापित कर सकें। डीसी ने कहा कि जिले में रोजगार सृजन और युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मामलों की समय पर मंजूरी से स्थानीय युवाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर पैदा होंगे और जिले में उद्यमिता इकोसिस्टम मजबूत होगा। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर एम्प्लॉयमेंट बड़गाम, जिला सोशल वेलफेयर ऑफिसर, जनरल मैनेजर डीआईसी बडगाम, जिला नोडल ऑफिसर जेके-ईडीआई और लीड जिला मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed