फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: आवास एवं शहरी विकास विभाग को स्कॉच राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर आवास एवं शहरी विकास विभाग ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित स्कॉच राष्ट्रीय पुरस्कार गोल्ड और सिल्वर जीतकर अहम उपलब्धि हासिल की है। ये पुरस्कार विभाग की नवोन्मेषी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल परिवर्तन पहलों के लिए मिले हैं। यह दोनों परियोजनाएं कमिश्नर सचिव, एचएंडयूडीडी मंदीप कौर के मार्गदर्शन में शुरू की गई थीं। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण में बदलाव लाना और शहरी विकास क्षेत्र में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ाना था।
विज्ञापन

एचएंडयूडीडी की ओर से मुख्य सूचना विज्ञान अधिकारी और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी अंकुश कपूर ने नई दिल्ली में आयोजित स्कॉच पुरस्कार समारोह के दौरान पुरस्कार प्राप्त किए। पुरस्कार प्रमुख परियोजनाओं के लिए दिए गए। इनमें ऑटो डीसीआर तकनीक से एकीकृत जीआईएस-आधारित भूमि उपयोग वाला ऑटोमेटेड बिल्डिंग परमिशन सिस्टम और व्यापक जीआईएस-आधारित परिसंपत्ति मैपिंग, निगरानी और बुनियादी ढांचा योजना के लिए जम्मू-कश्मीर गति शक्ति जीआईएस एसेट मैपिंग सिस्टम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed