{"_id":"6a18aba27aa6ff668e0491eb","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-111745-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रूबल नागी ने अमरोही गांव में कंप्यूटर स्किल सेंटर का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रूबल नागी ने अमरोही गांव में कंप्यूटर स्किल सेंटर का किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा। मशहूर समाजसेविका और कलाकार रूबल नागी ने करनाह तहसील के सीमावर्ती गांव अमरोही में मदरसा इस्लामिया अरबिया लिसान-उल-कुरान में कंप्यूटर स्किल सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन के बैनर तले शुरू किया गया है।
अमरोही गांव करनाह तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बॉर्डर इलाके में स्थित है। यह फाउंडेशन द्वारा करनाह घाटी में खोला गया तीसरा स्किल डेवलपमेंट सेंटर है। इससे पहले मदरसा रोजातुल सालिहात और मदरसा शाह हमदान में दो सेंटर चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाके का पहला कंप्यूटर स्किल सेंटर है। इससे पहले गांव तक ऐसी कोई पहल कभी नहीं पहुंची थी।
लोगों ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट भारतीय सेना के सहयोग से संभव हो पाया है। वहीं स्थानीय लोगों ने खुशी जताई कि अब स्थानीय बच्चों और युवाओं को डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर ज्ञान और आधुनिक कौशल सीखने का मौका मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसी और शैक्षणिक व डिजिटल पहल शुरू की जाएं।