फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

मस्जिदें, खानकाहें व इमामबाड़े बनें समाज सुधार के केंद्र: मीरवाइज उमर

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मुहम्मद उमर फारूक ने कहा कि मस्जिदें, खानकाहें और इमामबाड़े सिर्फ इबादत की जगह नहीं हैं। ये हमेशा से सुधार, तालीम, रहनुमाई और सामाजिक बदलाव के बड़े केंद्र रहे हैं।
विज्ञापन

अमीरा कदल के सराय बाला में इदारा औकाफ गौसिया की ओर से आयोजित सीरत कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मीरवाइज ने कहा कि इस्लामी तारीख में इन संस्थाओं ने नैतिक चेतना बनाने, आपसी भाईचारा मजबूत करने और समाज की अखलाकी चुनौतियों का हल निकालने में अहम रोल निभाया है। आज जब समाज राजनीतिक, नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चुनौतियों से जूझ रहा है तो इन इबादतगाहों के असली किरदार को फिर से जिंदा करना जरूरी है।
विज्ञापन

मीरवाइज ने कहा कि नैतिक गिरावट, घरेलू विवाद, बढ़ता भौतिकवाद और परिवार व समाज के रिश्तों का कमजोर होना बड़ी चिंता है। इसके लिए सामूहिक आत्मचिंतन और सामाजिक जुड़ाव चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी मस्जिदों, खानकाहों और इमामबाड़ों को समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि इन्हें नई नस्ल की रहनुमाई करनी है, जागरूकता फैलानी है, नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है और लोगों की समस्याओं का हल निकालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed