{"_id":"6a9336469132c97aa9038710","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-115232-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: डीजीपी आनंद जैन ने चांगथांग का दौरा किया, युवाओं से नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: डीजीपी आनंद जैन ने चांगथांग का दौरा किया, युवाओं से नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांगथांग। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के डीजीपी आनंद जैन दो दिवसीय दौरे पर चांगथांग पहुंचे और चुमाथांग गांव में स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की। डीजीपी का स्वागत एसएसपी चांगथांग ज़हीर अब्बास जाफरी, पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने किया। इस दौरान उन्होंने समुदाय के लोगों से नशे के दुरुपयोग, विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करने की अपील की।
उन्होंने स्थानीय युवाओं को लद्दाख पुलिस में भर्ती के अवसरों का लाभ उठाने तथा लोगों और केंद्र शासित प्रदेश की सेवा में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। आनंद जैन ने स्थानीय निवासियों को पुलिस की ओर से निरंतर सहयोग और संपर्क बनाए रखने का आश्वासन दिया तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई।