{"_id":"6a19df424bd35e543a0c86f7","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-111762-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन
लेह। सामाजिक एवं जनजातीय कल्याण विभाग की प्रशासनिक सचिव निधि मलिक ने लद्दाख में 1 से 5 जून तक आयोजित होने वाले ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ मेगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
एक वर्चुअल बैठक के दौरान मलिक ने अभियान के अंतर्गत संचालित की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा की। इनमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण पहल, कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और बड़े पैमाने पर कचरा उत्पन्न करने वालों की पहचान शामिल है। यह अभियान 5 जून को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा के साथ संपन्न होगा जो विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित की जाएगी।
ग्रामीण विकास निदेशक सज्जाद कादरी ने अभियान के उद्देश्यों, निगरानी तंत्र तथा अपेक्षित परिणामों की जानकारी प्रस्तुत की। वहीं, उपायुक्तों ने भी जिला स्तर पर की गई तैयारियों और कार्ययोजनाओं से सचिव को अवगत कराया।
विज्ञापन
मलिक ने अभियान को मिशन मोड में लागू करने पर जोर देते हुए जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, स्वच्छता तथा पौधरोपण गतिविधियों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने सतत पर्यावरणीय प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों और जनसहभागिता को आवश्यक बताया।