फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: कश्मीर घूमने आए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
jammu kashmir news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात धीमा होने से कश्मीर घाटी में फंसे यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल की ओर से 23 जुलाई को श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया।
यह निर्णय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के निर्देश पर यात्रियों की सुविधा एवं आरामदायक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तुरंत प्रभाव से लिया गया है। इस विशेष ट्रेन को वीरवार शाम 17.10 बजे श्रीनगर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया। मार्ग में यह ट्रेन बनिहाल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए रात्रि 20:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंची। विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ लगभग 600 से अधिक यात्रियों ने उठाया।
विज्ञापन

इस विशेष ट्रेन के संचालन से कश्मीर घाटी में फंसे यात्रियों को सुरक्षित एवं त्वरित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता मिलेगी। विशेषकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मूतवी से आगे की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को। इससे पूर्व भी जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क यातायात धीमा होने तथा यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मंडल प्रशासन की ओर से त्वरित निर्णय लेकर यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed