{"_id":"69dff051e8f61f1c9b03002a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-887398-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सोपोर में छात्राओं के प्रदर्शन में उपद्रव मचाने वाले पांच और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सोपोर में छात्राओं के प्रदर्शन में उपद्रव मचाने वाले पांच और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। छात्रा के उत्पीड़न के मामले में छात्राओं के प्रदर्शन में उपद्रव मचाने वाले पांच और आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक गिरफ्तार किए आरोपियों की संख्या 13 हो गई है। आठ को मंगलवा को पकड़ा था। 13 और आरोपियों की पहचान की गई है। उनकी तलाश जारी है। छात्रा से उत्पीड़न का आरोप स्कूल के ही लेक्चरर पर है।
अधिकारियों ने बताया कि सोपोर पुलिस ने बुधवार को उपद्रव के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों द्वारा किए जा रहे एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में घुसपैठ की और कानून-व्यवस्था में बाधा डाली। इस दौरान तोड़फोड़ कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने अशांति भड़काकर और गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्त होकर स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक लक्षित अभियान चलाया और इसमें शामिल व्यक्तियों को धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने इस स्थिति के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने में छात्रों, अभिभावकों और आम जनता द्वारा दिए गए सहयोग और समर्थन की सराहना भी की। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे ऐसे किसी भी तत्व के बारे में जानकारी साझा करके कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सहायता करना जारी रखें।
विज्ञापन
सोपोर के गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि एक सीनियर लेक्चरर ने उनकी एक सहपाठी के साथ यौन उत्पीड़न किया। इससे कैंपस में आक्रोश और दहशत फैल गई। दर्जनों छात्राओं ने कक्षाओं से निकलकर नारे लगाए और सख्त कार्रवाई की मांग की। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने उर्दू के सीनियर लेक्चरर आरोपी गुलाम हसन मीर को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें गुरेज बांदीपोरा में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल बदुगाम से अटैच कर दिया गया। संयुक्त निदेशक (उत्तर) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया और उन्हें 15 दिनों के भीतर निदेशालय को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।