फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: कुलगाम में सरसों की खिली फसल बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
कुलगाम। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कुलगाम जिले में खिले सरसों के पीले-पीले खेत इन दिनों पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनकर उभर रहे हैं। पहलगाम जैसे मशहूर पर्यटन स्थल की ओर जाने वाले सैलानी रास्ते में इन मनमोहक खेतों को देखकर रुकने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में इस समय सरसों के फूल पूरी तरह खिले हुए हैं। इनकी सुनहरी चादर जैसी खूबसूरती यात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। बड़ी संख्या में पर्यटक सड़क किनारे अपने वाहन रोककर न केवल प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं, बल्कि यादगार तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं।
विज्ञापन

झारखंड से आए एक पर्यटक पंकज ने बताया, सरसों के इन खेतों को देखकर हम खुद को रुकने से नहीं रोक सके। इसकी खूबसूरती ने हमें आगे बढ़ने ही नहीं दिया। यह जगह बेहद खूबसूरत है और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। हम पहले भी कश्मीर आ चुके हैं और एक बार फिर यहां की वादियों का आनंद लेने पहुंचे हैं। यहां तस्वीरें लेने के बाद अब हम पहलगाम के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वसंत के मौसम में सरसों के खेतों की यह खूबसूरती कुलगाम की प्राकृतिक पहचान को और निखार रही है, जिससे गुजरने वाले पर्यटक खास तौर पर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed