फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: घाटी में अफवाहों के बीच कई पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार दोपहर से ही कई पेट्रोल पम्पों और एलपीजी के डीलरों के बाहर लंबी कतारों में लोग खड़े नज़र आए। अफवाहों के दौर के बीच लोग वाहनों, केन, बोतलों आदि में पेट्रोल और डीजल भरवाते नजर आए। ऐसे ही दृश्य कश्मीर घाटी के अन्य कई जिलों में भी देखने को मिले।
विज्ञापन

श्रीनगर के एक पेट्रोल पम्प के बाहर लगी भीड़ में से एक शख्स सुहैल अहमद से पूछा तो उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि आने वाले दिनों में ईंधन की कमी होने वाली है इसलिए सोचा कि गाड़ी में पेट्रोल भर लूं लेकिन एक घंटे से अभी लाइन में भी खड़ा हूं। लोगों का कहना है कि अफवाहों का दौर गर्म है इसलिए हर जगह भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

इस बीच कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने कहा कि लॉकडाउन की अफवाहों को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिलहाल सरकार की तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बारे में अफवाहें बेबुनियाद हैं। अगर राष्ट्रीय हित में ऐसा कोई फैसला लिया जाता है तो इसकी आधिकारिक घोषणा प्रधानमंत्री या भारत सरकार द्वारा की जाएगी। लोगों को बिना पुष्टि वाली जानकारी पर न तो विश्वास करना चाहिए और न ही उसे फैलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरी चीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उनका पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही बिना किसी रुकावट के सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए वितरण के उचित इंतजाम भी किए गए हैं। गर्ग ने गलत जानकारी फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सही जानकारी के लिए लोगों को सिर्फ सरकार के आधिकारिक प्लेटफार्म पर ही भरोसा करना चाहिए।

बॉक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed