{"_id":"699f50bdc21eb847b30968b3","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jmu1052-845812-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कॉफी किसान की बेटी बनी स्प्रिंट की रानी, जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कॉफी किसान की बेटी बनी स्प्रिंट की रानी, जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
गुलमर्ग में कर्नाटक की भवानी थेक्केडा नंजुंडा।
- फोटो : gulmarg news
गुलमर्ग। कर्नाटक की 30 वर्षीय भवानी थेक्केडा नंजुंडा एक ऐसे क्षेत्र कोडागु में पैदा हुईं जहां पहाड़ियां तो हैं, लेकिन बर्फ उन्होंने बस टीवी और फिल्मों में ही देखी थी। एक कॉफी किसान की बेटी और 23 वर्ष की उम्र से स्कीइंग शुरू करने वाली भवानी अब एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह खेलो इंडिया विंटर स्पोर्ट्स गुलमर्ग में एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीत चुकी हैं।
भवानी ने दो कांस्य जीतने के बाद बुधवार को नॉर्डिक 1.5 किमी स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता। पदकी जीतने के बाद अमर उजाला को अपने संघर्ष और सफलता के बारे में बताया। भवानी के बताया कि वह कर्नाटक के कोडागु की कॉफी की खुशबू वाली पहाड़ियों में पली-बढ़ीं, जहां धरती लाल है, सुबह धुंधली होती है। उनके पिता एक कॉफी किसान हैं।
उन्होंने वर्ष 2014 में एक माउंटेनियर के तौर पर शुरुआत की। वर्ष 2019 में 23 साल की उम्र में स्कीइंग शुरू की। वह फेडरेशन इंटरनेशनेल डी स्की एट डी स्नोबोर्ड से मान्यता प्राप्त क्रॉस-कंट्री स्कीइंग इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने चिली में 2025 एफआईएस साउथ अमेरिका कप में 5 किमी इंटरवल स्टार्ट फ्री रेस में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 2023 और 2025 नॉर्डिक वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के सभी छह एडिशन में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
समुद्र तल से 8700 फीट ऊपर गुलमर्ग में उन्होंने सोमवार को 15 किमी नॉर्डिक रिले में कांस्य पदक जीता। मंगलवार को 10 किमी नॉर्डिक रिले में कांस्य पदक जीता। बुधवार को नॉर्डिक 1.5 किमी स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता। भवानी ने कहा, यह पदक मेरे माता-पिता के लिए हैं। मैं विंटर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेती हूं, लेकिन मेरे मम्मी-पापा ने कभी बर्फ नहीं देखी है। मुझे उम्मीद है कि वे किसी दिन गुलमर्ग आएंगे, बर्फ देखेंगे, और मुझे गोल्ड जीतते हुए देखेंगे।
एक सपने के सच होने जैसा
भवानी ने कहा, दक्षिण की एक लड़की के लिए विंटर स्पोर्ट्स एक सपने जैसा लगता है। न बर्फ, न लोकल ट्रैक, सिर्फ एक सपना और उसे जीने की जिद ही आपको कामयाब करती है। मैंने खुद 23 साल की उम्र में शुरुआत की। अगर मैं इतनी देर से खेल शुरू करने के बाद भी अच्छा कर सकती हूं, तो सोचिए कि कोई जो जल्दी शुरू करता है, सही ट्रेनिंग, कोचिंग और सुविधाओं से क्या कर सकता है। गुलमर्ग में ऐसे मेंटर और पहाड़ हैं जो सिखाने को तैयार हैं। वह आर्मी के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग एंड माउंटेनियरिंग और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स को भी एथलीट को आगे लाने के लिए धन्यवाद देती हैं।