फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

आतंकियों के खिलाफ नई रणनीति अपनाएं : डीजीपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने बुधवार को बडगाम में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और जिला पुलिस की ऑपरेशनल तैयारियों का आकलन किया गया। उन्होंने पाकिस्तानी आतंकियों के खात्मे के लिए नई रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में स्पेशल डीजीपी कोआर्डिनेशन एसजेएम गिलानी, आईजीपी कश्मीर ज़ोन वीके विर्दी, डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज राजीव पांडे, एसएसपी बडगाम निखिल बोरकर के अलावा एडिशनल एसपी बडगाम, सभी एसडीपीओ, डीएसपी एसओजी, एसएचओ, डीओ और जिला बडगाम के दूसरे आला अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी बडगाम ने काउंटर टेरर ऑपरेशन, कानून व्यवस्था प्रबंधन, क्राइम रोकने के उपाय, ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एक्शन, एरिया डॉमिनेशन प्लान और ज़िले के ओवरऑल सुरक्षा परिदृश्य पर ब्रीफिंग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने जिले में चल रहे काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक ऑपरेशन, आतंक विरोधी रणनीति और पूरे अलगाववादी और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने फील्ड में तैनात अधिकारियों द्वारा इंटेलिजेंस जेनरेशन पर जोर दिया और लगातार ऑपरेशनल गति बनाए रखने का निर्देश दिया।
मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों पर रोशनी डालते हुए डीजीपी ने अधिकारियों को पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराने के लिए गैर पारंपरिक, गैर अनुरूपतावादी और आधुनिक रणनीति अपनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने आतंकवादी और उनके समर्थक नेटवर्क के खिलाफ केंद्रित दृष्टिकोण और नए सिरे से कोशिशें करने को कहा ताकि आतंकवाद को खत्म किया जा सके और जिले में शांति स्थापित की जा सके। पूरे सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए डीजीपी ने अन्य एजेंसियों के साथ बिना रुकावट समन्वय बनाए रखने, असरदार एरिया डॉमिनेशन प्लान और जिले के पारम्परिक आतंकवादी समर्थक और अलगाववादियों के नेटवर्क पर सर्विलांस पर जोर दिया।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सक्रिय उपाय करने, पुलिसिंग की रोजमर्रा की गतिविधियों में शांति पसंद नागरिकों को शामिल करने और पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी को कम करने के उपाय अपनाने पर जोर दिया। बैठक खत्म होने से पहले डीजीपी ने अधिकारियों से इलाके में काउंटर टेरर ऑपरेशन जारी रखने और जिले में लंबे समय तक शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed