{"_id":"6994be8aa2a4cb9e030b7d5a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jmu1052-839281-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एसआईए ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एसआईए ने दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दायर
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर ने मंगलवार को दो आरोपियों अल्ताफ हुसैन वागे निवासी रेबन गुंड बेहराम, शोपियां और शब्बीर अहमद शेख निवासी रामपोरा, कैमोह, कुलगाम के खिलाफ सक्षम अदालत में एक चार्जशीट दायर की है।
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपी वर्तमान में बॉर्डर पार से काम कर रहे हैं। इन पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ी गैर-कानूनी और देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि यह मामला अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देश-विरोधी, अलगाववादी और आतंकवाद-समर्थक सामग्री को फैलाने से जुड़ा है। इसका मकसद युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगाड़ना था। प्रवक्ता के अनुसार पुलिस स्टेशन सीआईके/एसआईए कश्मीर में एफआईआर दर्ज की गई। जब पक्के इनपुट से पता चला कि लश्कर और जैश समेत पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अपने प्रॉक्सी और समर्थकों के साथ मिलकर ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों के ज़रिए भारत विरोधी और अलगाववादी प्रोपेगेंडा फैलाने की एक साजिश में लगे हुए थे।