फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कश्मीर में विकास और शांति की नई बयार, पहुंच रहे रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक : संजय सेठ

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। शहर के एक होटल में भाजपा की ओर से बुधवार को आयोजित कारोबारियों के सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर में आ रहे बड़े सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र अब विकास और शांति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले 55 वर्षों से उनका कश्मीर आना-जाना रहा है और उन्होंने खुद इस बदलाव को करीब से महसूस किया है।
विज्ञापन

संजय सेठ ने बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए कहा, पहले जम्मू से श्रीनगर तक बस से आने में 12 से 14 घंटे का समय लगता था, लेकिन आज बेहतरीन सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर की बदौलत यह सफर मात्र साढ़े चार घंटे में पूरा हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य, सड़क, टनल और ब्रिजों के क्षेत्र में कश्मीर को बहुत कुछ मिला है, जिससे यहां तरक्की के नए रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन

रक्षा राज्य मंत्री ने पर्यटन के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद 2024 में करीब 1 करोड़ 77 लाख पर्यटक कश्मीर पहुंचे। पिछले वर्ष करीब 2 करोड़ 66 लाख पर्यटकों ने घाटी का दौरा किया। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के ''''स्वदेशी पर्यटन'''' के आह्वान के बाद देश के कोने-कोने से लोग कश्मीर आ रहे हैं। उन्होंने खुद रांची, चेन्नई, बेंगलुरु, महाराष्ट्र और गुजरात के पर्यटकों से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू क्षेत्र में हाल ही में हुए कुछ हमलों और सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा राज्य मंत्री ने कहा, आप किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सुरक्षा में कहीं कोई लैप्स (चूक) नहीं होने दिया जाएगा। आज पूरे कश्मीर में अमन-चैन का माहौल है। हमारी बेटियां रात के 12-12 बजे भी बेखौफ होकर सड़कों पर आ-जा सकती हैं, यही असली तरक्की है। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति से तुलना करते हुए कहा कि जहां एक तरफ पीओके में आटे और पेट्रोल के लिए लोग तरस रहे हैं और 300 रुपये में एक रोटी मिल रही है, वहीं हमारे कश्मीर में शांति, भाईचारा और खुशहाली का माहौल है।
कश्मीर में बड़े पैमाने पर क्रिकेट बैट का निर्माण हो रहा है। सालाना लगभग 30 लाख बैट यहां बन रहे हैं, जिन्हें ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब जैसे देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर के सेब की भी तारीफ की, जिसकी मांग पूरे हिंदुस्तान में है। देश बहुत जल्द 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने जा रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साल 2047 तक भारत 30 ट्रिलियन डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर लेगा।
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी और वरिष्ठ नेता राकेश महाजन ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के अभियान को लेकर जनता के बीच जा रही है।


विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है देश : सत शर्मा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत शर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ''''विकसित भारत'''' के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। सत शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने जोजिला टनल की शुरुआत के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, पहले जहां जम्मू से कश्मीर का सफर काफी लंबा और कठिन होता था, वहीं अब विभिन्न हाईवे और टनल परियोजनाओं के चलते यह दूरी सिमट रही है। आने वाले समय में जम्मू से कश्मीर का सड़क मार्ग का सफर मात्र 3 घंटे से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। अमृतसर से कश्मीर तक के सफर को भी 6 से 8 घंटे के भीतर समेटने का लक्ष्य पूरा होने की दिशा में है। उन्होंने ''''वंदे भारत'''' ट्रेन और कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि कश्मीर की अनूठी संस्कृति भी पूरे देश तक पहुंच रही है।



जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अपील उमर अब्दुल्ला की हताशा : सुनील शर्मा
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर की गई अपील और विपक्षी गठबंधन ''''इंडिया ब्लॉक'''' पर निशाना साधते हुए शर्मा ने उन्हें हताश और भ्रमित बताया। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला पिछले डेढ़ साल में लगभग 150 बार खुद ही असमंजस और फ्रस्ट्रेशन में दिखे हैं। शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक'''' दरअसल फ्यूज बल्बों की एक झालर है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि जो पहले इस गठबंधन को ठुकरा चुकी थीं, वे आज फिर इसी के सहारे खड़ी हैं। शर्मा ने तंज कसा कि विपक्ष अब अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए छटपटा रहा है। 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed