फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: ओजीडब्ल्यू नेटवर्क के खात्मे की ओर बढ़ीं सुरक्षा एजेंसियां

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुलवामा बस स्टैंड पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
-हाई अलर्ट के बीच 5,000 के करीब संदिग्धों से पूछताछ, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। आतंक के समूल नाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने ओजीडब्ल्यू नेटवर्क की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की शहादत के बाद शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों के मददगार तंत्र और ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। पूरी घाटी हाई अलर्ट पर रही। सुरक्षाबलों ने व्यापक स्तर पर तलाशी, वाहन जांच और एरिया डोमिनेशन अभियान तेज कर दिया।
अनंतनाग शहर के अलावा उत्तर और मध्य कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कई स्थानों पर मोबाइल व्हीकल चेक पॉइंट बनाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के सहयोगी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर धरपकड़ अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में अब तक करीब 5,000 संदिग्धों और संदिग्ध ओजीडब्ल्यू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

कोकरनाग से सिंथन पास तक तथा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगलातमंडी, खाह बाजार, अछाबल अड्डा, दांतर, बांगीदार, मेहमान मोहल्ला, चीनी चौक, मलकनाग और शेरपोरा समेत कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। वहीं मध्य और उत्तरी कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों में भी नाके लगाकर वाहनों और राहगीरों की गहन जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एजेंसियां घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। हमलावर की पहचान के लिए विशेषज्ञों की मदद से संदिग्ध का स्केच भी तैयार कराया जा रहा है। इस बीच प्रशासन ने हमले के अगले ही दिन लश्कर-ए-ताइबा के दो सक्रिय आतंकियों आदिल ठोकर और हारून रशीद गनाई के मकानों को ध्वस्त कर दिया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी घाटी में आतंक विरोधी अभियान को और तेज कर दिया है।

पुलवामा बस स्टैंड पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

पुलवामा बस स्टैंड पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article