{"_id":"6a29b4b1aa541df8ae051b74","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-935216-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: डीआईजी एसकेआर ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: डीआईजी एसकेआर ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन
अनंतनाग। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर डीआईजी साउथ कश्मीर रेंज (एसकेआर) जावेद इकबाल मट्टू ने बुधवार को पहलगाम में यात्रा तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में डीआईजी सीआरपीएफ, कमांडर 1 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स, एसएसपी अनंतनाग, एडहॉक कंपनियों के कमांडिंग अधिकारी, एएसपी नॉर्थ कैंप अशमुकाम तथा पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में यात्रा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सुरक्षाबलों की तैनाती, एरिया डोमिनेशन, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र, संचार व्यवस्था, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
डीआईजी एसकेआर ने सभी अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन, उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने, सक्रिय पुलिसिंग, कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग और किसी भी उभरती स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए यात्रा के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
डीआईजी ने अब तक की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी एजेंसियों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, संरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जा सके। बैठक का समापन यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी सुरक्षा और नागरिक एजेंसियों की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ।