{"_id":"6a29b4e8bf72a68ea30f01ea","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-934976-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी की जांच के लिए सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी की जांच के लिए सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुलमर्ग गंडोला में 25 मई को सामने आई तकनीकी खराबी की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। सरकार ने इस घटना के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं।
सरकारी आदेश के तहत गठित समिति गुलमर्ग के केबल कार सिस्टम में आई तकनीकी खराबी की पूरी घटना की जांच करेगी। समिति की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेकेपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद शाह करेंगे।
समिति में पर्यटन निदेशक जम्मू विकास गुप्ता, गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक हुसैन, मैकेनिकल एवं हॉस्पिटल सर्किल कश्मीर के प्रभारी अधीक्षण अभियंता जावेद अहमद तथा मैकेनिकल एवं हॉस्पिटल डिवीजन बारामुला के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद इस्माइल को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
सरकार ने समिति को घटना से पहले, घटना के दौरान और उसके बाद की परिस्थितियों का विस्तृत अध्ययन कर घटनाक्रम की पूरी शृंखला स्थापित करने का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा समिति तकनीकी खराबी की प्रकृति और कारणों की गहन जांच करेगी। जांच के दायरे में गंडोला प्रणाली से जुड़े यांत्रिक, विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक, ब्रेकिंग, संचार, नियंत्रण और सुरक्षा तंत्र शामिल होंगे।
समिति परिचालन लॉग, फॉल्ट इंडिकेशन, मॉनिटरिंग सिस्टम, अलार्म रिकॉर्ड, निरीक्षण रिपोर्ट, रखरखाव रिकॉर्ड और घटना से संबंधित अन्य तकनीकी दस्तावेजों की भी समीक्षा करेगी। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि गंडोला के संचालन से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी), रखरखाव प्रोटोकॉल, निरीक्षण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
गुलमर्ग गंडोला दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार प्रणालियों में से एक है और कश्मीर के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में शामिल है। हर वर्ष हजारों देशी-विदेशी पर्यटक इसका आनंद लेने पहुंचते हैं, जिससे यह जम्मू-कश्मीर के पर्यटन ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
सरकार को उम्मीद है कि समिति जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें जल्द सौंपेगी, जिसके आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।