{"_id":"6a022bbfa6bb93b3300a187c","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-909791-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर में दारुल उलूम में लगी आग, छात्र सुरक्षित बाहर निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर में दारुल उलूम में लगी आग, छात्र सुरक्षित बाहर निकाले गए
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम स्थित इकबाल कॉलोनी, नाइक बाग इलाके में सोमवार को दारुल उलूम मदरसे में आग लग गई। इस दौरान छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार दारुल उलूम इमदादिया नामक मदरसे की इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया ताकि घनी आबादी वाले इस इलाके में आग पास के रिहायशी मकानों तक न फैल सके।
इस घटना में मदरसे की ऊपरी मंजिल को काफी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती खबरों से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने के सही कारण की पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच-पड़ताल के बाद ही की जाएगी। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।