Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

बर्फबारी से निखरा गुलमर्ग का हुस्न: पर्यटकों के चेहरे खिले, कश्मीर में विंटर टूरिज्म का आगाज

विज्ञापन
jammu kashmir news
गुलमर्ग में पड़ी बर्फबारी का आनंद उठाते हुए पर्यटक। संवाद - फोटो : shrinagar news
श्रीनगर/गुलमर्ग। उत्तर कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग की ऊंची पहाड़ियों पर बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी ने पूरी घाटी को खूबसूरत सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होते ही गुलमर्ग के फेज-1 और आसपास की चोटियों पर ताज़ी बर्फ पड़ी। इससे न केवल क्षेत्र का तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि कश्मीर में विंटर टूरिज्म का औपचारिक आगाज भी हो गया है।
विज्ञापन

बर्फ से ढके देवदार के पेड़, ढलानें और चारों तरफ फैला सफेद नजारा देश-विदेश से आए पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। देश के मैदानी इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण और धुंध से बेहाल लोग यहां की ताजी और शुद्ध हवा में सुकून तलाश रहे हैं। बर्फबारी की खबर मिलते ही गुलमर्ग में सैलानियों की चहल-पहल अचानक काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

गुजरात से पहली बार कश्मीर घूमने आईं पर्यटक रूपल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, हम पहली बार घाटी आए हैं और यहां पहली ही यात्रा में बर्फबारी देखकर हम बेहद खुश और रोमांचित हैं। हमें बिल्कुल यकीन नहीं था कि इतनी जल्दी बर्फ देखने को मिल जाएगी। देश के बड़े शहरों में जहां सांस लेना मुश्किल हो रहा है, वहीं कश्मीर का यह साफ और प्रदूषण-मुक्त वातावरण मन को असीम शांति दे रहा है। हम इस पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महाराष्ट्र से पहुंचे पर्यटक प्रशांत ने विंटर टूरिज्म के रोमांच पर बात करते हुए कहा, ''''''''बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच खड़े होने का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। गुलमर्ग की सुंदरता अद्वितीय है। ताजा बर्फ गिरते ही ऐसा लग रहा है कि मानो सर्दियों का असली सीजन शुरू हो गया है। गंडोला राइड और बर्फ के साथ खेलने का जो अनुभव हमें यहां मिल रहा है, वह जीवनभर याद रहेगा।

ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों, होटल मालिकों, गाइडों और ट्रांसपोर्टरों के चेहरे खिल उठे हैं। स्थानीय हितधारकों का कहना है कि यह बर्फबारी पूरे पर्यटन उद्योग के लिए एक वरदान की तरह है। गुलमर्ग में बर्फबारी होते ही देश-विदेश से बुकिंग बढ़ जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों ने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर का विंटर टूरिज्म एक बार फिर अपनी पूरी रंगत में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed