{"_id":"6994cd868fa0d4b20f0da81b","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1004-838800-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दूधपथरी के खुलने पर पहले ही दिन दिखे पर्यटकों के खिले चेहरे, बर्फ का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दूधपथरी के खुलने पर पहले ही दिन दिखे पर्यटकों के खिले चेहरे, बर्फ का लिया आनंद
विज्ञापन
अनंतनाग के दूधपथरी पर्यटन केंद्र में तैनात पुलिस।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से प्रदेश के 14 पर्यटन स्थलों को दोबारा खोलने की घोषणा के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दूधपथरी में मंगलवार को पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। पर्यटक बर्फ से ढकी सफेद घाटी में बर्फ का आनंद लेते नजर आए। पर्यटकों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली। इसके अलावा पर्यटन से जुड़े हितधारकों ने भी एलजी मनोज सिन्हा की इस घोषणा का स्वागत किया। कहा कि आज का दिन उनके लिए ईद के त्यौहार से कम नहीं है। उन्होंने पर्यटकों को आश्वासन दिया कि यहां माहौल ठीक है और वह उनकी मेहमाननवाजी के लिए तैयार बैठे हैं।
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले का मशहूर दूधपथरी पर्यटन स्थल खुलने की घोषणा के साथ ही पर्यटकों से भरा दिखा। देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर हस्ते-गाते और बर्फ से खेलते नजर आये। एक दम से माहौल किसी त्यौहार से कम नहीं दिख रहा था। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारक पर्यटकों का खिले चेहरों और खुली बाहों के साथ स्वागत करते नजर आये। गुजरात के सूरत से आए हितेश ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह अपने अन्य लोगों के साथ दूधपथरी खुलते ही यहां चले आए।
उन्होंने कहा कि वह दो दिन से श्रीनगर में घूम रहे थे और कल जैसे ही इसके खुलने की घोषणा की गई तो हमने यहां आने का प्लान बनाया। यहां आकर हम आनंद ले रहे हैं। सब कुछ ठीक है, पूरा सुरक्षित माहौल है। सूरत से आई एक महिला पर्यटक अन्वेशा ने कहा कि हम भी यहां आने से पहले डरे हुए थे लेकिन यहां आकर ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रबंध किए गए हैं और लोग भी काफी मेहमाननवाज हैं। कोई भी डर या और ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। सभी से अपील करते हैं कि वह दूधपथरी घूमने ज़रूर आएं।
विज्ञापन
वहीं इस बीच पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारक भी खुश दिखे। पोनी एसोसिएशन अध्यक्ष नज़ीर अहमद ने कहा कि हम अपने टूरिस्ट भाइयों को यहां आने की दावत देते हैं कि आप लोग दिल खोलकर यहां घूमने आओ। यहां हालात बिलकुल अनुकूल हैं, किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। हम उनकी मेहमाननवाजी के लिए यहां मौजूद हैं। जो पहलगाम में हादसा हुआ हम कड़े अल्फाजों में उस घटना की निंदा करते हैं। उसके चलते हमारा रोज़गार भी करीब 10 महीने तक प्रभावित रहा। हम आज काफी खुश हैं कि आज हमारा रोजगार फिर से शुरू होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद है लेकिन करीब एक महीने पहले ही हमारे लिए आज ईद सा खुशियों भरा माहौल है। दूधपथरी के बंद होने से हम भूखे मर रहे थे चाहे वो एटीवी वाले हो, होटल वाले या ढाबे वाले या अन्य हितधारक सभी से रोज़गार का साधन छिन गया था। लोन की किश्तें तक देना मुश्किल हो गया था लेकिन एलजी की इस घोषणा के बाद हमें आज की सुबह का इंतज़ार था और उसके लिए हम सब तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। एक अन्य हितधारक निसार अहमद ने कहा कि पर्यटन स्थल बंद होने से हमारा रोजगार छिन गया था। घर चलाना मुश्किल हो गया था। मजदूरी करने को मजबूर हो चुके थे लेकिन उससे भी करीब 10-15 हजार ही कमा पाते थे। बैंक लोन ही करीब 21 हजार प्रति महीना थी, बहुत मुश्किलें आईं। खाने तक के पैसे नहीं थे हमारे पास। हम शुक्रगुजार हैं एलजी मनोज सिन्हा के, जिन्होंने यह फैसला लिया। आज का दिन हमारे लिए ईद से कम नहीं है।
गौरतलब है कि पूरी सुरक्षा समीक्षा और चर्चा के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने सोमवार को कश्मीर और जम्मू संभाग में चौदह और पर्यटक स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया जिन्हें एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। इनमें कश्मीर संभाग के ग्यारह पर्यटन स्थल - बडगाम में दूधपथरी और यूसमर्ग, कोकरनाग अनंतनाग में दांडीपोरा पार्क, शोपियां में पीर की गली, दुबजन व पड़पावन, श्रीनगर में अस्तनपोरा और ट्यूलिप गार्डन, गांदरबल के सोनमर्ग में थाजवास ग्लेशियर और हंग पार्क व बांदीपोरा में वुलर-वटलब शामिल हैं। इसके अलावा चार और पर्यटक स्थलों को बर्फ हटने के बाद फिर से खोल दिया जाएगा जिसमें कश्मीर संभाग में तीन बांदीपोरा में गुरेज और अथवटू, कुपवाड़ा में बंगस घाटी शामिल है। खास बात यह है कि ये सभी पर्यटन स्थल उन लगभग 50 पर्यटन स्थलों में से थे जिन्हें 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बंद कर दिया गया था।
बॉक्स
पर्यटन स्थल खोलने के लिए गृह मंत्री का शुक्रगुजार हैं : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पर्यटन स्थलों को खोलने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया। उमर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब जम्मू आए थे उस दौरान मेरी उनसे बातचीत हुई थी। इससे पहले भी मैं दिल्ली में उनसे मिला था और पर्यटन को लेकर मेरी उनसे यही गुज़ारिश थी कि मेहरबानी करके जो इलाके बंद हैं उन्हें खोल दीजिये। बंद रखने का कोई मतलब नहीं बनता। बुरे से बुरे हालातों में भी हमने इन पर्यटन स्थलों को बंद नहीं रखा चाहे वो दूधपथरी हो या यूसमर्ग। मुझे उसी दिन गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था कि उनकी ओर से निर्देश दिए गए हैं कि यह पर्यटन स्थल खुल जाने चाहिएं। इसके लिए मैं गृह मंत्री का शुक्रगुज़ार हूं। वहां के लोगों को पर्यटन स्थल बंद होने से बहुत नुकसान उठाना पड़ा। अब सीज़न शुरू हो चुका है और हम उम्मीद करते हैं कि लोग इन जगहों की खूबसूरती का आनंद लें।