{"_id":"6a0a15d8b6f8d24d920fdf3b","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-914920-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग पुलिस का जिलेभर में नार्को कासो अभियान, 20 जगहों पर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग पुलिस का जिलेभर में नार्को कासो अभियान, 20 जगहों पर दबिश
विज्ञापन
अनंतनाग। नशा तस्करी और नार्कोटिक्स नेटवर्क के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए अनंतनाग पुलिस ने शनिवार को जिले के 20 चिन्हित स्थानों पर एक साथ बड़े पैमाने पर नार्को कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया।
यह संयुक्त अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विशेष रूप से गठित पुलिस टीमों द्वारा अंजाम दिया गया। कार्रवाई एनडीपीएस मामलों की जांच के दौरान मिले सुरागों और ड्रग तस्करों, सरगनाओं तथा उनके सहयोगियों से जुड़ी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।
तलाशी अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए के 9 स्क्वॉड (डॉग स्क्वॉड) की भी मदद ली गई। पुलिस ने मुख्य रूप से संदिग्ध ठिकानों, ट्रांजिट प्वाइंट्स और उन स्थानों पर छापेमारी की, जहां से मादक पदार्थों की तस्करी या नेटवर्क को सहयोग मिलने की आशंका थी।