फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर को 56 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और होम स्टे योजना से स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि के लिए काम कर रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से जम्मू-कश्मीर को विभिन्न औद्योगिक घरानों से निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को 56,000 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जबकि 38,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। वहीं लगभग 12,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए काम पहले से ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को लोगों से जुड़ी सभी गतिविधियों को जीवंत और व्यवहार्य बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार भूमि अभिलेखों का 22 से अधिक भारतीयों भाषाओं में अनुवाद कर रही है ताकि निवेशक आसानी से उनका उपयोग कर सकें और यहां तक कि स्थानीय लोग भी उन्हें इस्तेमाल में ला सकें। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए सी डैक द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश ने पिछले तीन वर्षों में मुख्य रूप से विनिर्माण और खाद्य प्रसंस्करण में निवेश को आकर्षित किया है। साथ ही कुछ प्रोजेक्ट ऑटोमोबाइल और संबद्ध क्षेत्रों में भी चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। एक ही समय पर हम प्रमुख रूप से पर्यटन क्षेत्र और विकास क्षेत्र पर काम कर रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों की आय को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि हाल ही में सरकार ने पर्यटन स्थलों पर रहने वाले लोगों के लिए होम स्टे योजना शुरू की है। इसके तहत लोगों को पर्यटकों के लिए अपने घर खोलने से संबंधित दिशा-निर्देश में ढील दी है। दूरदाज के इलाकों और कश्मीर घाटी में रहने वाले लोग अपने घरों को पर्यटकों को रहने के लिए दे सकते हैं। जिन लोगों के पास रहने के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ चार या उससे कम कमरे हैं वह लोग पर्यटन विभाग के पोर्टल पर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साहसिक खेलों के लिए कुछ नए स्थान विकसित किए जा रहे हैं और गुलमर्ग व अन्य स्थानों पर मौजूद बुनियादी ढांचे को बेहतर किया जा रहा है। इन सभी पहलों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्थानीय युवा आतंकवाद की ओर न झुकें और साथ ही कश्मीरियों को वो लाभ मिल सके, जिनके वह हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed