फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

भाजपा लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने पर उतारू: मीर

विज्ञापन
jammu kashmir news
अनंतनाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों का शिकार बना है, जो लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने पर उतारू है। वे दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र के संगम ब्लॉक के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अपनाई गई कांग्रेस विरोधी नीतियां लोगों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए लड़ने के हमारे संकल्प को कमजोर नहीं करेंगी। जम्मू कश्मीर, भाजपा सरकार की गलत नीतियों का शिकार बना है, जिसने राज्य विधानसभा को भंग कर दिया ताकि लोगों की आवाज को दबाया जा सके और फि र दूर से शासन करने के अपने नापाक मकसद को छुपाने के लिए अब तक चुनाव नहीं होने दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के पूर्व प्रमुख मीर ने कहा, सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा की विभाजनकारी और जनविरोधी नीतियों को शिकस्त देने में सक्षम है। कांग्रेस देश में रह रहे हर वर्ग के लोगों के लिए काम करने और उन्हें मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र की नींव को ही नष्ट करने पर उतारू है, जैसा उसने जम्मू कश्मीर में दूर से (नई दिल्ली से) शासन करने के मकसद से किया है। दावा किया कि कुछ नेताओं के दलबदल करने के कारण कांग्रेस को थोड़ा नुकसान हुआ है, मगर पार्टी चुनौतियों के खिलाफ खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed