फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   श्रीनगर में डीजीपी बोले, घाटी में पत्थरबाजी पूरी तरह खत्म

श्रीनगर में डीजीपी बोले: घाटी में पत्थरबाजी पूरी तरह खत्म, लोग जान चुके हैं इससे अपनों को ही होता है नुकसान

Mon, 31 Oct 2022 12:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 12:04 PM IST
सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि बॉर्डर पर बैठे सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से घुसपैठ को रोकने के लिए मुस्तैद हैं। कई आतंकियों की तलाश अभी जारी है। उन्होंने कहा कि अब पत्थरबाजी घाटी में खत्म हो गई है। घाटी के लोग जान गए हैं कि पत्थरबाजी अपने ही लोगों का नुकसान करती है।

विज्ञापन
श्रीनगर में डीजीपी बोले, घाटी में पत्थरबाजी पूरी तरह खत्म
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ की घटनाओं में बेहद कमी आ गई है। राजोरी, पुंछ के बाद बारामुला और कुपवाड़ा में घुसपैठ को नाकाम किया गया और कुछ दहशतगर्दों को मार गिराया गया। घाटी में पत्थरबाजी भी खत्म हो गई है।

विज्ञापन


घाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मौसम बदल रहा है। आगे ठंड और बर्फबारी में उस तरफ से आना मुश्किल हो जाता है इस वजह से पाकिस्तान की कोशिश रहती है कि इस समय ज्यादा से ज्यादा दहशतगर्दों को इस तरफ भेजा जाए।
विज्ञापन


हमारे बॉर्डर पर बैठे सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से घुसपैठ को रोकने के लिए मुस्तैद हैं। इसके बावजूद कुछ घुसपैठी इस पार आ घुसे और कई मारे भी गए। कई आतंकियों की तलाश जारी है। इस साल 40 से अधिक विदेशी आतंकियों के मारे जाने पर दिलबाग सिंह ने कहा कि ज्यादातर लश्कर और जैश के आतंकियों की कमांड पाकिस्तान अपने हाथ में रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी कोशिश है कि बाहरी दहशतगर्द जो जम्मू-कश्मीर के लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं और युवाओं को आतंक की तरफ ले जाते हैं उन्हें रोका जाए। उन्होंने कहा कि हमारे पास जानकारी है कि कुछ आतंकी पाकिस्तान से इस तरफ घुसपैठ कर चुके हैं जिनकी तलाश जारी है।

जम्मू में कई जगह आईईडी मिलने के सवाल पर कहा कि यह पाकिस्तान की एक सोची समझी साजिश है। अब रेडीमेड आईईडी पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। जम्मू में भी इस तरह की आईईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इनको इस्तेमाल किए जाने से पहले ही बरामद कर लिया गया।


उन्होंने कहा कि अब पत्थरबाजी घाटी में खत्म हो गई है। घाटी के लोग जान गए हैं कि पत्थरबाजी अपने ही लोगों का नुकसान करती है और इसका सारा श्रेय घाटी के लोगों को ही जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed