फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

आईईडी मामले में पुलवामा में कई जगहों पर दबिश

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर की विशेष जांच इकाई ने मंगलवार सुबह आईईडी मामले में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कई स्थानों पर दबिश दी। एसआईयू टीम ने जहांगीर गनी, यूनिस अहमद मीर, फारूक अहमद डार, बिलाल अहमद शेख और मोहम्मद मकबूल माला के आवास की तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि थाना लिटर में दर्ज मामले के तहत जहांगीर, यूनिस और फारूक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसआईयू ने कहा कि दबिश की कार्रवाई आमुर्ल, बंदजू, जंदवाल, निलूरा में की गई। इसमें सात आरोपी शामिल थे। तलाशी के दौरान पासपोर्ट, बैंक खाता पासबुक, डिजिटल डिवाइस आदि सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। छापे के दौरान उचित एसओपी का पालन किया गया। बयान में लिखा गया है कि तलाशी का उद्देश्य आतंकी समर्थकों की पहचान करके जिले में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed