फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अपने घर पर लहराया तिरंगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर में गुपकार स्थित अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। इतना ही नहीं उन्होंने इशारों ही इशारों में मोदी सरकार की प्रशंसा भी की। डॉ. फारूक ने सभी से देश की आन, बान और शान के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हम सभी आजादी का पर्व बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हम लोग अंग्रेजों के गुलाम थे। अंग्रेजों ने 200 वर्षों तक भारत पर राज किया, लेकिन हमारे पूर्वजों ने हार नहीं मानी। सभी धर्म के लोगों ने एक होकर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और कुर्बानियां देकर भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाया। डॉ. फारूक ने कहा कि भारत की आजादी के समय देश के समक्ष कई चुनौतियां थीं। पहले बंटवारा और फिर अन्य मुसीबतों ने देश का साथ नहीं छोड़ा। लोगों के पास खाने के लिए अनाज तक नहीं था और ऐसे में उस समय विदेशों से अनाज लाकर खाना पड़ता था, लेकिन आज स्थिति ठीक बिल्कुल विपरीत है। आज हम मेक इन इंडिया के माध्यम से न केवल हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गए हैं बल्कि अन्य देशों को अनाज सहित अन्य वस्तुओं को निर्यात कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से देश की आन, बान और शान के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक भारत में हर धर्म के लोग एकजुट होकर देश की तरक्की और खुशहाली के लिए काम नहीं करेंगे तब तक देश को आगे बढ़ाने में काफी दिक्कतें होंगी। उन्होंने कहा कि सभी के सार्थक प्रयासों से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है और इसमें कोई शक नहीं है कि भविष्य में भारत विश्व गुरु बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक पत्रकार फारूक अब्दुल्ला से सवाल करता है कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के बारे में उनके क्या विचार हैं, इस पर अब्दुल्ला जैसे चिढ़ जाते हैं और स्थानीय ;कश्मीर भाषा में कहते हैं, वो अपने घर में रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed