फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

पवित्र गुफा में पहुंची छड़ी मुबारक, पूजा अर्चना के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू/श्रीनगर। सूर्य उदय श्रावण पूर्णिमा पर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न हो गई। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी ने साधु संतों के साथ पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन श्रीनगर में यात्रा के समापन पर पूजा कर लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक ने वीरवार रात 2.35 बजे पंचतरणी से पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान किया। बम बम भोले के जयघोष के साथ छड़ी मुबारक तड़के पवित्र गुफा तक पहुंची। इस दौरान साधु संतों के साथ सुरक्षाबलों के जवानों ने भी भोलेनाथ के जयघोष लगाकर पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। सूर्य उदय श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में विधिवत पूजा अर्चना करके यात्रा को संपन्न किया गया। वहीं, उपराज्यपाल ने तीर्थ यात्रियों के लिए इस कठिन यात्रा को परेशानी मुक्त बनाने के लिए सभी हितधारकों और नागरिकों के निस्वार्थ योगदान की प्रशंसा और सराहना की। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में योगदान के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वयंसेवकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, राजनीतिक, धार्मिक नेताओं, संत समाज, श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, यूटी प्रशासन, लंगर आयोजकों, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रयासों को सराहा। इसके साथ स्वच्छता कार्यकर्ता, पोनीवाला, पिट्ठूवाला, नागरिक समाज समूह और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों की भी प्रशंसा की। इस बीच श्राइन बोर्ड और यूटी प्रशासन की ओर से पवित्र गुफा में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए सभी प्रबंध किए गए थे। इस साल गत 30 जून से शुरू होकर अमरनाथ यात्रा 43 दिन तक रही। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए आरएफआईडी प्रणाली का प्रयोग किया गया। इस साल पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से रोजाना 10-10 हजार श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था रही। यात्रा के दौरान जुलाई में पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ में 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद उपराज्यपाल ने गत 5 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान का हवाला देकर यात्रियों से यात्रा संपन्न करने का आग्रह किया था, जिसके बाद यात्रा में लगातार गिरावट रही। इस दिन से आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से किसी जत्थे को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

----------
वर्ष यात्रियों की संख्या (लाख में)
2010 4.55
2011 6.36 (रिकॉर्ड)
2012 6.20
2013 3.53
2014 3.72
2015 3.52
2016 2.20
2017 2.60
2018 2.85
2019 3.43
2022 3.65
खबर
लिद्दर नदी में 14 को विसर्जन
छड़ी मुबारक का 14 अगस्त को पहलगाम में लिद्दर नदी में पूजन और विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कड़ी पकौड़े का भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed