फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा भाईचारे की निशानी थी, पर भाजपा ने राजनीतिकरण किया: महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा और हर घर तिरंगा लगाए जाने के मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को श्रीनगर में कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की निशानी होती थी, लेकिन भाजपा ने इसका राजनीतिकरण कर दिया है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए नुकसान को लेकर महबूबा ने कहा कि जिस तरह से मलबे के नीचे से घोड़े और खचरों की लाशें निकल रही हैं, उससे लगता है कि नुक्सान काफी ज़्यादा हुआ है, लेकिन यह सही आंकड़ा नहीं बता रहे। महबूबा ने कहा - ‘यह यात्रा (अमरनाथ यात्रा) हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की निशानी होती थी लेकिन भाजपा ने इस यात्रा को सियासी हथकंडा बना दिया है कि जैसे जम्मू-कश्मीर को फतह करना है।
विज्ञापन

महबूबा ने हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा- ‘हम एक मुस्लिम बहुल प्रदेश है। हमने पाकिस्तान के साथ जाने से इंकार कर हिंदुस्तान से हाथ मिलाया। हमने इस मुल्क का झंडा कबूल किया और उसके साथ अपना झंडा मिलाया। हम दोनों झंडों को सलाम करते रहे, लेकिन आज हमारे घरों में घुसकर झंडे लगा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इनके (भाजपा सरकार) कहने से हमारी निशानियां नहीं मिटेंगी। हमारे दिलों में हमारे शहीद बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें वहां जाकर उनकी मजार पर फूल अर्पित नहीं करने दिए गए लेकिन उसके बावजूद भी हम उन्हें श्रद्धांजलि पेश करते हैं, क्योंकि उन्होंने हमें तानाशाही हुकूमत से निजात दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed