फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कुपवाड़ा में दो जगह छापे, धोखाधड़ी से सिम बेचने में दुकानदार पर केस

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। सिम कार्ड के दुरुपयोग और धोखाधड़ी से बिक्री मामले में कुपवाड़ा जिले में एक सिम कार्ड विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आतंकियों, ओजीडब्ल्यू, नशीले पदार्थों के तस्करों और अन्य अपराधियों द्वारा सिम कार्ड के लगातार बढ़ते दुरुपयोग के मामले में ये करवाई की गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस ने मंगलवार को कुपवाड़ा जिले में दो स्थानों पर तलाशी ली। आरोप है कि भट टेलिकॉम के मालिक जावेद अहमद भट निवासी मोहल्ला गुनवारी गुगलूसा कुपवाड़ा ने दूरसंचार नियमों का उल्लंघन कर इन सिम कार्डों को बेचा और जालसाजी की।
विज्ञापन

आरोप है कि एक ही व्यक्ति की तस्वीर का इस्तेमाल विभिन्न नामों और पहचान के साथ सिम कार्ड बेचने में किया गया। जांच की जा रही है कि इन सिम कार्डों का उपयोग किसने किया है और उनमें से कितने का उपयोग आतंकवादियों, उनके सहयोगियों, ड्रग और हथियार तस्करों द्वारा किया गया है। तलाशी में डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड, एसडी कार्ड, कॉम्पैक्ट डिस्क, बैंक लेनदेन पर्ची और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस 14 हजार सिम कार्डों से संबंधित जांच कर रहा है। जो धोखाधड़ी से जारी किए गए। लगभग 28 हजार सिम कार्ड विक्रेताओं में से एक हजार से अधिक विक्रेता फर्जी लोगों को सिम जारी करने के मामले में जांच के दायरे में हैं। इन सिम कार्डों को निष्क्रिय कर दिया गया है, जबकि कागजों के आधार पर ग्राहकों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिम कार्ड बेचने वाले पीओएस विक्रेताओं के खिलाफ जांच जारी है। इन सिमों का इस्तेमाल आतंकवादियों और सीमा पार अपराधियों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed