फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

पंडितों को कश्मीर से बाहर तैनात करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कल

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में रह रहे पंडितों समेत तमाम धार्मिक अल्पसंख्यकों को घाटी से बाहर तैनात करने की मांग संबंधी याचिका पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति की ओर से लिखे गए पत्र को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायाधीश जावेद इकबाल वानी सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेंगे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय टिक्कू ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर मांग की है कि हाईकोर्ट सरकार को घाटी में रह रहे सभी अल्पसंख्यकों का घाटी से बाहर सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास करने के निर्देश जारी करे। टिक्कू के अनुसार कश्मीरी पंडितों समेत तमाम धार्मिक अल्पसंख्यकों की जान खतरे में हैं, लेकिन सरकार इसकी लगातार अनदेखी कर रही है जबकि घाटी में रह रहे तमाम हिंदू कश्मीर छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में मुख्य न्यायाधीश को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन

---
अजय पंडिता की हत्या के बाद
क्या नीति अपनाई, बताए सरकार
समिति ने कहा है कि आठ जून 2020 को अजय पंडिता की अनंतनाग में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सरकार ने क्या नीति अपनाई, इसकी जानकारी तलब की जानी चाहिए। इसके बाद से हुईं तमाम लक्षित हत्याओं की जांच एसआईटी गठित कर न्यायिक निगरानी में जांच होनी चाहिए। इसमें संलिप्त अथवा लापरवाही के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, 12 मई 2022 से पहले घाटी से कई रसूखदारों का स्थानांतरण हुआ है। ऐसे लोगों को हालात बिगड़ने की जानकारी थी। इस पहलू की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed