{"_id":"628e949fd62d83007748723c","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu260570692","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में यासीन मलिक मामले की सुनवाई से पहले सुरक्षा के किये गए थे कड़े इंतजाम कड़े, श्रीनगर में दिखा आंशिक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में यासीन मलिक मामले की सुनवाई से पहले सुरक्षा के किये गए थे कड़े इंतजाम कड़े, श्रीनगर में दिखा आंशिक बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/श्रीनगर। टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद जम्मू में जश्न के बीच मिठाइयां बांटी गईं। वहीं कश्मीर में जेकेएलएफ के गढ़ कहे जाने वाले माइसूमा में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। पंद्रह मिनट तक बिगड़े हालात में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। उधर, सुनवाई के दौरान यासीन के घर वाले कुरान पढ़कर दुआएं करते रहे।
जम्मू में डोगरा फ्रंट शिव सेना और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगह मिठाई बांटी। इस दौरान आसपास के लोग भी जश्न में शामिल हुए। उधर घाटी में माइसूमा क्षेत्र में 15 मिनट तक हालात खराब रहे, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नियंत्रण में कर लिया। हिंसा न भड़के इसके लिए पुलिस ने माइसूमा और आसपास इलाकों को सील कर दिया है। श्रीनगर में बाजार आंशिक रूप से बंद रहे। सुनवाई के दौरान यासीन के परिवार वाले घर में प्रार्थना करते नजर आए।
---
पहले से कड़ी थी सुरक्षा
ड्रोन से रखी गई नजर
श्रीनगर। यासीन मलिक को 19 मई दोषी करार दिए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस को हालात बिगड़ने के इनपुट मिले थे। इसे लेकर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। संवेदनशील इलाकों पर विशेष तैनाती और ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन
श्रीनगर शहर के डाउनटाउन के साथ-साथ सिविल लाइंस के कुछ इलाकों में बंद दिखा। माइसूमा (यासीन मलिक का घर), लाल चौक, हरि सिंह हाई स्ट्रीट, महाराजा बाजार आदि इलाकों में दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर भी यातायात व लोगों की आवाजाही कम दिखी।
---
फैसला आते ही जमा हो गई भीड़
बुधवार दोपहर बाद माइसूमा में स्थित यासीन मलिक के घर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा एकत्रित होने लगे। उन्होंने मलिक की रिहाई की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। फैसले की घड़ी नजदीक आते ही भीड़ बढ़ती गई। माइसूमा इलाके में जहां यासीन मलिक का घर है, वहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही। सुरक्षा बल ड्रोन के जरिए इस इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए थे।