फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

एनवाईसी कर्मचारियों ने श्रीनगर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल यूथ कॉर्प्स (एनवाईसी) के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने श्रीनगर की प्रेस एन्क्लेव में यूटी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने काले कपड़े पहने हुए थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारी एहतिशाम ने कहा कि हमारी मांग है कि जो हाल ही में जीएडी ने ऑर्डर निकाला है उसे रद्द किया जाए। दोबारा नियुक्ति हमें मंजूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां बेरोजगारी बढ़ रही है, ऐसे में हम एलजी से अपील करते हैं कि नियमितीकरण की एक ठोस नीति तैयार की जाए और हमारा वेतन बढ़ाया जाए। एहतिशाम ने कहा महंगाई के दौर में हम लोग 2500 रुपये में अपना घर नहीं चला सकते। केंद्र सरकार की जो एनवाईसी के लिए दिशानिर्देश हैं उसके तहत इन सभी कर्मचारियों को दुबारा नियुक्त किया जाएगा जो हमें मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि जो कहा गया है कि इस आर्डर को रद्द किया गया है हम उसमें लिखित मांगते हैं। वहीं एक अन्य एनवाईसी ने कहा कि वो बारामुला में राजस्व विभाग में तैनात हैं। मात्र 2500 रुपए मासिक लेने वाले कर्मचारी रविवार को भी ड्यूटी देते हैं, जबकि उनसे ज्यादा वेतन लेने वाले बाबू लोग घर पर बैठते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द हमारे साथ इंसाफ किया जाए। हम कहां से अपने बच्चों और अपने परिवार वालों का पेट पालेंगे।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व आदि समेत करीब 15 विभागों के एनवाईसी कर्मचारी पहुंचे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द हमारी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो यह प्रदर्शन उग्र हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदार खुद सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed