फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सतीश टिक्कू हत्याकांड की सुनवाई फिर टली

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीरी पंडित सतीश टिक्कू हत्याकांड मामले की सुनवाई सोमवार को फिर टल गई। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को ई-मेल के जरिये सुनवाई टालने का अनुरोध किया, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई को सात जून तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

फरवरी 1990 में कश्मीरी पंडित सतीश टिक्कू की हत्या हो गई थी। इसमें बिट्टा कराटे पर हत्या करने का आरोप है। सतीश के भाई की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे अधिवक्ता की अनुपस्थिति के चलते खारिज कर दिया गया था। अब इस मामले की पुनर्विचार याचिका श्रीनगर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में दायर की गई है। पिछली सुनवाई में याची पक्ष के वकील ने सुरक्षा न दिए जाने की हवाला दिया था। इस बार ई-मेल में सुनवाई टालने का अनुरोध किया गया था, जिसमें कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया। एक सितंबर 2021 को मजिस्ट्रेट अदालत ने अधिवक्ता के उपस्थित न होने पर सतीश टिक्कू हत्याकांड की विस्तृत जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता महाराज कृष्ण टिक्कू ने पुनर्विचार याचिका में मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी है। याची के अनुसार 2 फरवरी 1990 को फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर उनके भाई की हब्बा कदल स्थित घर में घुसकर सतीश टिक्कू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed