{"_id":"626afe3874d4b675a37fc8af","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2587709130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में मारे गए दोनों आतंकी बाहरी श्रमिकों पर हमले में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में मारे गए दोनों आतंकी बाहरी श्रमिकों पर हमले में थे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए अल बद्र के दोनों आतंकी एजाज व शाहिद दहशतगर्दी की कई घटनाओं में शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, एजाज अहमद हाफिज पुलवामा के यादेर इलाके में पठानकोट निवासी मजदूर सोनू शर्मा, अरिहाल में बिजनौर उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अकरम, सर्कुलर रोड गंजू पुलवामा में बिहार के बांका जिला निवासी विश्वजीत कुमार पर हमले में शामिल था। पुलवामा के तहाब निवासी बैंक गार्ड अब्दुल हमीद वानी व अरिहाल के सरपंच गुलाम नबी कुमार पर गोलीबारी में भी शामिल रहा। इसके अलावा युवाओं को वह आतंकी संगठन में भर्ती कराता था। उसने ही शाहिद अयूब शेख को संगठन में भर्ती कराया था जो उसके साथ मुठभेड़ में मारा गया। मारा गया शाहिद लाजूरा पुलवामा में बिहार के मजदूर जाको चौधरी व पतलेश्वर कुमार को गीली मारने की घटना में शामिल था। आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले शाहिद मददगार के रूप में काम कर रहा था।
----------------
फंसे नागरिकों को निकालने के बाद दोबारा किया गया ऑपरेशन
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के घरों में कुछ नागरिक फंस गए थे। इन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रात में कुछ देर के लिए मुठभेड़ को रोका गया था। नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद दोबारा मुठभेड़ शुरू की गई।
----------------
घाटी में चार महीने में 15 पाकिस्तानी समेत 62 दहशतगर्द ढेर
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में इस साल के पहले चार महीने में सुरक्षाबलों ने 62 दहशतगर्दों का काम तमाम किया है। आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार 28 अप्रैल तक 62 आतंकी मारे गए, जिनमें लश्कर-ए-ताइबा को सबसे बड़ा झटका लगा है। उसके 39 आतंकी मारे गए। जैश-ए-मोहम्मद के 15, हिजबुल मुजाहिदीन के छह व अल-ब्रद के दो दहशतगर्दों का सफाया किया गया। मारे गए आतंकियों में 15 पाकिस्तानी और 47 स्थानीय आतंकी थे।