फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कश्मीर में तीन माह में आग की 660 घटनाएं, 10 की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। वर्ष 2022 के शुरूआती तीन माह में कश्मीर घाटी में आग की 660 घटनाओं में कम से कम दस लोगों की जान चली गई। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की ओर से तैयार किए गए आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि इन घटनाओं में करीब 68 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर में सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं हुईं। तीन महीनों में विभाग को 143 फायर कॉल प्राप्त हुए हैं। इनमें 17 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ और करीब 20 करोड़ से अधिक का सामान जल गया। बारामुला जिले में 108 घटनाएं हुईं, इनमें दो करोड़ से अधिक की संपत्ति और 17 करोड़ से अधिक का सामान जला है।
विज्ञापन

वहीं कश्मीर घाटी के बडगाम, अनंतनाग, कुपवाड़ा, पुलवामा, शोपियां, गांदरबल, कुलगाम और बांदीपोरा जिलों में भी कई जगह आग लगी। जनवरी से मार्च 2022 तक क्रमवार 45, 68, 81, 53, 24, 49, 39 और 50 घटनाएं हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार आग की इन 660 घटनाओं में 525 संरचनाओं, 99 दुकानों और 11 शॉपिंग कांप्लेक्स को नुकसान पहुंचा, जबकि इस अवधि के दौरान कुल आठ वाहनों में भी आग लगी। इसके अलावा बिजली के ट्रांसफार्मर में भी आग लगने की 39 घटनाएं सामने आई हैं। घाटी में जंगल में आग की 10 घटनाएं भी हुईं हैं, इनमें श्रीनगर में चार और बारामुला में तीन घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed