फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

पाकिस्तान ने कराया हालिया हमला, आतंकी समूह हताशा में: डीजीपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में नागरिकों पर हालिया हमले पाकिस्तान द्वारा कराए गए हैं और यह आतंकी समूहों की हताशा का संकेत है। इस प्रकार के कृत्य केवल आतंकी समूहों की हताशा और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के फरमान के कारण हो रहे हैं। यह हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और हर कीमत पर शांति सुनिश्चित करने से नहीं रोक सकेगा। सुरक्षा बल प्रदेश में शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान विशाल कुमार को श्रद्धांजलि देने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये हमले निंदनीय हैं और नागरिक समाज ने भी इसकी निंदा की है। ये कृत्य अमानवीय हैं और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सुरक्षा बल (सीआरपीएफ ) व जम्मू-कश्मीर पुलिस अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। हम अपने मारे गए सहयोगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और घायल सहयोगी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रवासी मजदूरों पर हमला और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य को निशाना बनाया गया था वह बर्बर और क्रूर कृत्यों के संकेत हैं।
विज्ञापन

----------
ओजीडब्ल्यू के खिलाफ जोरदार कार्रवाई
डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी समूहों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की बढ़ती गतिविधि का जवाब दिया है। ओजीडब्ल्यू की उपस्थिति हमेशा से रही है। उनकी मौजूदगी बढ़ने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई भी उसी हिसाब से बढ़ जाती है। यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले तीन महीनों में 42 आतंकवादियों का सफ ाया किया गया है। बड़ी संख्या में ओजीडब्ल्यू के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
स्थानीय बाहरी लोगों का करते हैं स्वागत
डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोग बाहरी लोगों का स्वागत करते रहे हैं क्योंकि वे कृषि, बागवानी और निर्माण गतिविधियों में मदद करते हैं। इसलिए नागरिक समाज ने इन हमलों की निंदा की है।

----------------
जीओसी ने घायलों का हाल जाना
चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने आतंकी हमले में घायल सीआरपीएफ जवान और दवा कारोबारी कश्मीरी पंडित बालकृष्ण का मंगलवार को बादामीबाग के सैन्य अस्पताल जाकर हालचाल पूछा। उन्होंने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed