{"_id":"61fd87308e9a903be1647328","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu253197366","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर एयरपोर्ट से हफ्ते में 3 दिन शाम 5 बजे के बाद उड़ान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर एयरपोर्ट से हफ्ते में 3 दिन शाम 5 बजे के बाद उड़ान नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फरवरी और मार्च में सप्ताहांत (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) में शाम पांच से सुबह छह बजे तक उड़ानें संचालित नहीं होंगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने कहा कि एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे की मरम्मत और अन्य कार्य के चलते यह फैसला लिया है। रनवे की मरम्मत के बाद यहां सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा उड़ानों को शाम 5 बजे से पहले संचालित करने का फैसला किया गया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट के एएआई निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, हम फरवरी और मार्च के महीनों के दौरान पूरे रनवे पर पॉलिमर मॉडिफाइड इमल्शन का काम शुरू कर रहे हैं। उड़ान के संचालन के लिए रनवे की मरम्मत करना आवश्यक है। यह कार्य शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि रात के समय केवल शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक काम हो। उड़ानें सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जो उड़ानें इस बंद समय के दौरान संचालित होने वाली थीं, उन्हें प्रतिदिन शाम 5 बजे से पहले संचालित करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी प्रभावित यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस द्वारा पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। प्रभावित उड़ानों के यात्रियों से अनुरोध है कि वे संशोधित प्रस्थान समय की पुष्टि करें।