फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

पीएम ने बारामुला डीसी से पूछा सफलता का राज

विज्ञापन
jammu kashmir news
बारामुला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आकांक्षी जिलों (एस्पिरेशनल) के उपायुक्तों (डीसी) से शनिवार को बातचीत की। जम्मू-कश्मीर से एकमात्र बारामुला के उपायुक्त भूपिंदर कुमार को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने आकांक्षी जिले की प्रगति व सफलता के लिए अपनाई गई नीतियों व सफलता के राज के बारे में जानकारी दी। बारामुला डीसी को जिले को नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में तीन बार जबरदस्त और उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उपायुक्त से जिला बारामुला को दिए गए संसाधनों के बेहतर परिणाम प्राप्त करने की सफ लता के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने प्रधान मंत्री को नीति आयोग द्वारा प्रदान की गई पहल और मंच के बारे में अवगत कराया। कहा कि बहुस्तरीय निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लक्ष्यों को प्राप्त करने में फ्रं ट लाइन कार्यकर्ता से उपायुक्त तक ने योगदान दिया। उन्होंने कृषि और जल संसाधन, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित शासन प्रणाली, बेहतर समन्वय, धन और कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट योगदान ने वांछित परिणाम देने वाली योजनाओं के लिए एक वातावरण बनाया जो आम जनता के जीवन में बदलाव को दर्शाता है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने आकांक्षी जिलों के बीच इस अवधि के दौरान बारामुला द्वारा किए गए प्रयासों और प्रगति की सराहना की। इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रालयों सहित केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed