{"_id":"61ca2039a3c40854995e2dbf","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2507077112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल एस्टेट समझौतों पर बिफरे महबूबा और उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियल एस्टेट समझौतों पर बिफरे महबूबा और उमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रियल एस्टेट क्षेत्र में 18300 करोड़ के निवेश के लिए हुए करारों की आलोचना करते हुए नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को कहा कि सरकार के असली इरादे सामने आ गए हैं। इस सम्मेलन के जरिए पूरे भारत के लोगों को जम्मू-कश्मीर में जमीन या दूसरा घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीडीपी अध्यक्ष ने इसकी आलोचना करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर को बेचा जा रहा है।
महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि देश के एक मात्र मुस्लिम राज्य जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को अवैध रूप से रद्द कर दिया गया था। हमारे संसाधनों की खुलेआम लूट और बिक्री से पता चलता है कि इसका एकमात्र मकसद हमारी पहचान को मिटाना और जनसांख्यिकी को बदलना है।
नेकां उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा है कि एक बार फिर सरकार के सच्चे इरादे सामने आ गए। लद्दाख के लोगों की भूमि, नौकरी, अधिवास कानून और पहचान सुरक्षित करने की पेशकश करते हुए जम्मू-कश्मीर को बिक्री के लिए रखा जा रहा है। जम्मू के लोगों को सावधान रहना चाहिए। निवेशक कश्मीर से बहुत पहले जम्मू में जमीन खरीद लेंगे।