फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

घाटी और सीमा पर सुरक्षा की स्थिति बेहतर : लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीर में सेना की 15वी कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आयोजित केरन मेला के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी चाहे एलओसी पर शांति हो या नहीं हो। एक ही चीज है कि जब एलओसी पर शांति होती है तो यह उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है जो लोग एलओसी के करीब रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी एक बेहतर ज़िन्दगी होती है इसलिए यह उनके लिए जरूरी है कि एलओसी पर शांति रहे, लेकिन इस बीच दुश्मन के पास हर वक्त एलओसी पर शांति को भंग करने के तरीके होते हैं,ताकि आतंकियों को इस पार भेज सकें, लेकिन वर्तमान में एलओसी पर शांति है और उम्मीद करते हैं कि आगे भी शांति रहेगी।
विज्ञापन

जीओसी ने कहा कि जब संघर्ष विराम होता है तो एलओसी के दोनों ओर रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचता है। हमें इस पर गौर करना चाहिए ताकि दोनों साइड के लोग खुशहाल ज़िन्दगी व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि एलओसी पर रहने वाले लोगों को कनफ्लिक्ट से कुछ भी लेना देना नहीं है, यह सेनाओं का काम है जब कुछ होता है। एलसी के करीब रहने वाले और आंतरिक इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ सेना का अच्छा रिश्ता है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा कि हमारे पास क्षमता है इसलिए हमें ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए और केरन मेला हर साल आयोजित होता है। यहां के ही नहीं बल्कि उस पार पाकिस्तान के लोग भी वहां से देखते हैं। और जो कुछ होता है अवाम के कारण संभव होता है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि एलओसी के करीब रहने वाले लोग रक्षा की पहली पंक्ति हैं। ये वही लोग हैं जो अपनी इंच-इंच जमीन की रक्षा करते हैं। इसके साथ ही भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले दुश्मनों के खिलाफ समय-समय पर हमारा सहयोग करते आये हैं। दुश्मन के खिलाफ मिलने वाली सफलताओं में इनका महत्वपूर्ण समर्थन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed