फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

डल झील पर मंडराए लड़ाकू विमान व चिनूक हेलिकॉप्टर

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को आयोजित एयर शो के मद्देनजर शनिवार को डल झील के ऊपर दिन भर वायु सेना के लड़ाकू विमान व हेलिकॉप्टर मंडराते रहे। रिहर्सल के दौरान चिनूक हेलिकॉप्टर ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाए। रविवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यक्रम का एसकेआईसीसी से शुभारंभ करेंगे। डल इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

रिहर्सल के दौरान पायलटों ने डल झील पर मंडराते हुए कुशलता से नेविगेट करने, समन्वय करने और सिंक्रनाइज करने की अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने एयर शो का आनंद उठाया। कश्मीर के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारतीय वायु सेना में नौकरी के अवसरों के बारे में युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए शो का थीम गिव विंग्स टू योर ड्रीम्स रखा गया है।
विज्ञापन

एयर शो में सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम, पैरामोटर और पावर्ड हैंग-ग्लाइडर डिस्प्ले, मिग-21 बाइसन द्वारा फ्लाईपास्ट, एसयू-30 एयरक्राफ्ट द्वारा एरोबेटिक्स एयर डिस्प्ले होगा। इसके अलावा आकाशगंगा स्काई डाइविंग डिस्प्ले, सिम्फ नी ऑर्केस्ट्रा डिस्प्ले और प्रेरणादायी फ ोटो प्रदर्शनी भी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोल ने शो की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भारतीय वायु सेना, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed